Jabalpur News: जबलपुर में सप्लाय हो रहा 47 प्रतिशत पानी पीने के योग्य नहीं, एनजीटी में याचिका दायर

Jabalpur News: 47 percent of the water supplied in Jabalpur is not potable, petition filed in NGT

Jabalpur News: जबलपुर में सप्लाय हो रहा 47 प्रतिशत पानी पीने के योग्य नहीं, एनजीटी में याचिका दायर

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जल जीवन मिशन द्वारा केन्द्र सरकार को प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार जबलपुर में घरों में सप्लाय हो रहा 47 प्रतिशत पानी पीने लायक नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में पानी "अत्यंत दूषित" पाया गया है। ऐसी गंभीर स्थिति की जांच उच्च स्तरीय समिति गठित कर तत्काल कराया जाना चाहिए।

यह प्रार्थना कर डॉ. पीजी नाजपांडे तथा रजत भार्गव ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि जबलपुर में पीने के पानी की 80 प्रतिशत पाईप लाईनें नाली, नालों से गुजरती है। डिस्ट्रीब्यूशन लाईन की उम्र औसतन 20 वर्ष की होती है, लेकिन पिछले 50 वर्षों से यह पाईप लाईनें बदली नहीं गई है। जबकि इन्हीं पुरानी पाईप लाइनों में बारंबार लिकेज होने से पेयजल दूषित हो रहा है। 

डीपीआर तक नहीं बनाया है- याचिकाकर्ता के एड. प्रभात यादव तथा एड. तरूण रावत ने बताया कि चिन्ता का विषय है कि पेयजल सप्लाय की 80 प्रतिशत पाईप लाईनें नाली-नालों से गुजरने बावजूद भी उन्हें हटाया या बदलने हेतु न तो ऐसी लाईनों को अभी तक चिन्हित किया गया न ही इस पूरे कार्य हेतु डी.पी.आर. बनाया गया है। अतः तत्काल इस संबंध में आदेश दिया जाये, जिससे पाईप लाईनों को लिकेजेस दुरूस्त होकर 100 प्रतिशत शुद्ध पानी नागरिकों को मिल सके।